DA Hike : राज्य सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, DA में 4 फीसद की वृद्धि, बढ़कर होंगे 42 फीसद…
राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42 फीसद हो गए हैं। 10 अप्रैल को उन्हें वेतन सहित एरियर का भुगतान किया जाएगा।




7th pay commission employees 4 percent da hike
DA Hike, Employees DA Hike: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल एक जनवरी से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते अब बढ़कर 42% हो गए हैं। सीएम द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। वहीं महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बढ़कर 47000 तक हो सकते हैं।
महंगाई भत्ते को 4 फीसद की दर से बढ़ाया गया
असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सरकार ने कहा कि 1 जनवरी से राज्य सरकार के कर्मचारी पेंशन कर्मी सहित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसद की दर से बढ़ाया गया है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42 फीसद हो गए हैं।(DA Hike, Employees DA Hike)
मंत्रिमंडल द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। संवाददाता से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी पेंशनर्स सहित राज्य के कर्मचारी, पारिवारिक पेंशन भोगी और साधारण पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते में 1 जनवरी से वृद्धि की गई है।(DA Hike, Employees DA Hike)