धन कुबेर निकला RTO अफसर: करोड़ों की प्रॉपर्टी... लग्जरी कारें-फार्महाउस... आलीशान मकान... घर में थिएटर... लाखों के जेवर... अफसर के घर छापे में मिला खजाना... आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा... अफसरों के उड़े होश....

Property worth crores of RTO officer, Luxury Cars-Farmhouse, Luxury House, Theatre at home, Jewelry worth lakhs, Disclosure of assets more than 650 times income डेस्क। आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर छापा पड़ा। छापेमारी के दौरान RTO अफसर के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली। आरटीओ संतोष पाल सिंह का घर किसी महल से कम नहीं नजर आ रहा है। अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस आरटीओ के घर से म‍िलने के संकेत म‍िले हैं। जांच में जबलपुर के आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले। ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है। 

धन कुबेर निकला RTO अफसर: करोड़ों की प्रॉपर्टी... लग्जरी कारें-फार्महाउस... आलीशान मकान... घर में थिएटर... लाखों के जेवर... अफसर के घर छापे में मिला खजाना... आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा... अफसरों के उड़े होश....
धन कुबेर निकला RTO अफसर: करोड़ों की प्रॉपर्टी... लग्जरी कारें-फार्महाउस... आलीशान मकान... घर में थिएटर... लाखों के जेवर... अफसर के घर छापे में मिला खजाना... आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा... अफसरों के उड़े होश....

Property worth crores of RTO officer, Luxury Cars-Farmhouse, Luxury House, Theatre at home, Jewelry worth lakhs, Disclosure of assets more than 650 times income

 

डेस्क। आय से अधिक संपत्ति मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर छापा पड़ा। छापेमारी के दौरान RTO अफसर के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली। आरटीओ संतोष पाल सिंह का घर किसी महल से कम नहीं नजर आ रहा है। अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस आरटीओ के घर से म‍िलने के संकेत म‍िले हैं। जांच में जबलपुर के आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले। ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है। 

घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है। काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है। जांच के दौरान आरटीओ संतोष पाल सिंह के कई घर- कई कई गाड़ियां और दूसरे दस्तावेज मिले हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार की रात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति के मामले में छापेमारी की। आरटीओ के घर से नगद 16 लाख के साथ काली कमाई से अर्जित अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले है। 

शुरुआती छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है। टीम को नगद 16 लाख और लाखों के आभूषणों के साथ उनके नाम पर आधा दर्जन आशियानों एवं फार्महाउस सहित लग्जरी कारें होने की जानकारी मिली है। आरटीओ के पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट के घर के दस्तावेज मिले हैं। 

इसी प्रकार शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फीट, शताब्दीपुरम (एमआरफोर रोड) पर 10 हजार वर्ग फीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फीट और गढ़ाफाटक में 771 वर्गफीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड पर 1.4 एकड़ भूमि पर बने फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है।