7th Pay Commission: DA बढ़ा.... सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.... 3 फीसदी बढ़ा DA.... ऐरियर देने का भी हुआ ऐलान.... केंद्र के समान हुआ महंगाई भत्ता......

7th Pay Commission: DA बढ़ा.... सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.... 3 फीसदी बढ़ा DA.... ऐरियर देने का भी हुआ ऐलान.... केंद्र के समान हुआ महंगाई भत्ता......

...

डेस्क। ओड़िशा सरकार ने अपने कर्मचारियों को नये साल में बड़ी खुशखबरी दी है। ओड़िशा की नवीन पटनायक सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन फीसदी की वृद्धि कर दी है। केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है। अब इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा किया है। अब ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। ओड़िशा सरकार का ये फैसला 1 जुलाई 2021 से लागू माना जायेगा। सरकार ने यह घोषणा की, तो कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है। अब इसी क्रम में ओड़िशा की नवीन पटनायक सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा किया है। अब ओड़िशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के छह लाख कर्मचारियों को इस फैसले का लाभ होगा।

ओड़िशा सरकार के कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की है। सीएम ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जो जानकारी दी गयी है, उसके मुताबिक, इस फैसले से ओड़िशा राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय फायदा होगा।ओड़िशा राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का ऐरियर देने का भी फैसला किया है। कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा।