प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज प्रदेशस्तरीय बैठक सम्पन्न




दिनांक 13 मार्च 2022 को प्रदेश संस्थापक श्री योगेश तिवारी एवम अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 03अप्रैल को सैनिक सम्मान, उत्कृष्ट व सामाजिक कार्य हेतु संघर्षशील महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान, तथा नववर्ष कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी।साथ ही कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी। संगठन के सभी स्तर पर पदाधिकारी के मनोनयन व विस्तार पर चर्चा की गयीं ,भविष्य में सभी स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जायेगा।ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर समन्वय स्थापित कर संगठन को सुदृढ बनाने के लिए चर्चा की गयी। सभी संगठन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गयी। व उनके संगठन के प्रति किये गये कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। संगठन के कार्यों में पारदर्शिता लाने व सभी स्तर के पदाधिकारियों के दायित्व व सीमा की जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया । आने वाले समय में प्रदेश संगठन पदाधिकारियों से चर्चा कर सभी स्तर पर संगठन विस्तार कर संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया गया।श्रीमती भारती तिवारी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी व रायपुर जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त बैठक की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गयी।