नव वर्ष के प्रथम दिवस पर संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के निवास में किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन......

नव वर्ष के प्रथम दिवस पर संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के निवास में किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन......

 

 

 

 

 

नए वर्ष के पहले दिन आज संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय जी के निवास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस संगीतमय सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के नागरिकों की उपस्थिति रही। नए वर्ष के पहले दिन सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम को लेकर विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि साल 2022 के पहले दिन हम सभी ने भगवान शिव,हनुमान जी महाराज की स्तुति की और भगवान से प्रार्थना की साल 2022 हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये और आने वाले समय में सभी अपने जीवन में नई उपलब्धियां प्राप्त करें।
विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि बीते 2 साल से कोरोना के कारण आमजन का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाईयों से होकर गुज़रा हैं और साल 2022 से सभी लोगों को उम्मीद हैं कि यह साल सभी के जीवन मे खुशहाली लेकर आये और लोग कोरोना के पहले वाली दिनचर्या में फिर से वापस आ सकें।