2 मौतें CG दर्दनाक सड़क हादसा : रफ्तार का कहर…..हाईवा ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर….पिता और पुत्र की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत…..पत्नी रो-रो कर बेसुध….गाँव के पसरा मातम…..




डेस्क : जांजगीर जिला के पामगढ़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया| एक हाइवा ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी | जिससे बाइक में सवार पिता और उसके 6 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई | शव को एम्बुलेंस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया | घटना के बाद से हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया
मुलमुला निवासी संतोष यादव ने बताया की उसका हाड़ादरहा निवासी दमांद रघु यादव अपने 6 वर्षीय पुत्र जय यादव के साथ बाइक से घर आया था | शाम को वे वापस घर जाने के लिए निकले थे | वे पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे थे की पीछे से आ रही हाइवा ने उसे ठोकर मारी दी | दोनों सड़क पर गिर गए और जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया| सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेश से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया | जहां डॉक्टरों ने भी परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया | दोनों के शव को मर्चुरी में रखा गया है| सुबह पोस्टमार्डम किया जाएगा |