CG News : स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा लेकिन वापस नहीं लौटी, पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिला शव, घर में पसरा मातम...

एक स्कूली छात्रा की लाश मिली है। बताया जा रहा है की छात्रा सुबह को स्कूल के लिए निकली थी पर घर वापस ही नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन की तब पेड़ पर फंदे से लटके हुए उसकी लाश मिली।

CG News : स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा लेकिन वापस नहीं लौटी, पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिला शव, घर में पसरा मातम...
CG News : स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा लेकिन वापस नहीं लौटी, पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिला शव, घर में पसरा मातम...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक स्कूली छात्रा की लाश मिली है। बताया जा रहा है की छात्रा सुबह को स्कूल के लिए निकली थी पर घर वापस ही नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन की तब पेड़ पर फंदे से लटके हुए उसकी लाश मिली। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दोहना की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोकापाठ निवासी, लीलावती यादव बचवार में रहकर पढ़ाई करती थी। वह शासकीय हाई स्कूल मानपुर, कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने पतासाजी की तो पेड़ पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली।


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।