120 लोगों की मौत: पार्टी के दौरान भयानक भगदड़, खौफनाक मंजर में बदली पार्टी, 120 की मौत, 150 लोग घायल, 50 को एक साथ हार्ट अटैक, मचा हड़कंप.....

120 people died, stampede during party, 150 people injured, South Korea Stampede: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान एक संकरी गली में घुसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। 150 से अधिक लोगों के घायल हो गए औऱ 120 लोगों की मौत हो गई। 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हेलोवीन का आयोजन हुआ था। 1 लाख लोगों की भीड़ में दर्जनों लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

120 लोगों की मौत: पार्टी के दौरान भयानक भगदड़, खौफनाक मंजर में बदली पार्टी, 120 की मौत, 150 लोग घायल, 50 को एक साथ हार्ट अटैक, मचा हड़कंप.....
120 लोगों की मौत: पार्टी के दौरान भयानक भगदड़, खौफनाक मंजर में बदली पार्टी, 120 की मौत, 150 लोग घायल, 50 को एक साथ हार्ट अटैक, मचा हड़कंप.....

120 people died, stampede during party, 150 people injured

 

South Korea Stampede: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान एक संकरी गली में घुसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। 150 से अधिक लोगों के घायल हो गए औऱ 120 लोगों की मौत हो गई। 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हेलोवीन का आयोजन हुआ था। 1 लाख लोगों की भीड़ में दर्जनों लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

 

हेलोवीन का जश्न मातम में बदल गया। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि राजधानी सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ द्वारा कुचले जाने से सैकड़ों लोग घायल हो गए और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। सियोल में हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी गली में एक बड़ी भीड़ के कारण कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई। 

 

सियोल में सभी उपलब्ध कर्मियों सहित देश भर से 400 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी और 140 वाहन घायलों के इलाज के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इटावन लेजर जिले में भीड़ बढ़ने के कारण लगभग 100 लोग घायल हो गए और लगभग 50 लोगों को हार्ट अटैक आया, जिनका इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर एम्बुलेंस मौजूद हैं और आपातकालीन कर्मचारी घायलों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। 

 

आपातकालीन कर्मियों और पैदल चलने वालों को भी सड़कों पर बेसुध पड़े लोगों पर सीपीआर देते देखा जा सकता है। कई लोग जो घायल हुए हैं, उन्हें पीले कंबल से ढंका हुआ है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और पार्टी स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।