CG में बड़े पिता और पिता बने हैवान: 12 साल की बच्ची से 8 महीने पहले बड़े पापा ने दुष्कर्म किया.... बदनामी के डर से मां चुप रही तो पिता ने की हैवानियत.... बेटी के दुष्कर्मी पापा और बड़े पापा गिरफ्तार... मामला जान उड़ जाएंगे होश.......

CG में बड़े पिता और पिता बने हैवान: 12 साल की बच्ची से 8 महीने पहले बड़े पापा ने दुष्कर्म किया.... बदनामी के डर से मां चुप रही तो पिता ने की हैवानियत.... बेटी के दुष्कर्मी पापा और बड़े पापा गिरफ्तार... मामला जान उड़ जाएंगे होश.......


अंबिकापुर 21 जुलाई 2021। 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता व सगे पिता ने महीनों तक दुष्कर्म किया। इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना अंबिकापुर के गांधी नगर थाने की है। बच्ची ने एक दिन हिम्मत कर दुष्कर्म की अपनी आपबीती अपने परिचितों को बताई। इसके बाद परिचितों ने इसकी जानकारी थाने में दी। बड़े पिता और पिता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

 

 

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक गंगापुर इलाके में रहने वाले पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस जाने के लिए कहा। इसके बाद खुद भी पीछे से पहुंच गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर मां ने पूछा तो पिता की हैवानियत की बात सुनकर हैरान रह गई। वह हिम्मत जुटाकर मायके गई और पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। करीब 8 महीने पहले बच्ची घर में थी। 

 

 

उसके पिता व मां किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बड़े पापा पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। शाम को जब माता-पिता लौटे तो बच्ची ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद गुस्से में मां ने बड़े पापा को थप्पड़ भी मारा। लेकिन बदनामी के डर से चुप हो गई। आरोपी ने दो शादियां की है। पीड़िता दूसरी पत्नी से बेटी है। जब नवंबर में बड़े भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी पिता ने ही रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया था। 

 

 

इसके बाद से उसकी नीयत भी अपनी बेटी को लेकर खराब रहनी लगी थी। उसने बेटी को पंप बंद करने के लिए कमरे में भेजा। पंप वाला कमरा घर से अलग है। फिर पीछे से वह खुद आ गया। यहां उसने बेटी से दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पहले तो बच्ची की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने ही बेटी से हैवानियत की तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।