इनर व्हील क्लब ऑफ राँची के द्वारा १०१ पौधों का वृक्षारोपण किया गया...
१०१ पौधों का वृक्षारोपण किया गया
झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ ने सी एम एक्सीकलेंस गर्ल्स स्कूल हॉस्टल परिसर, बरियातु में कई सामाजिक कार्य किए।
१- १०१ फलों और सजावटी पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में स्कूली बच्चों का भी सहयोग रहा।

२- १५१ हॉस्टल की लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन्स का वितरण किया गया।
३- २५१ बच्चियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल, बिस्किट और साबुन का वितरण किया।
बच्चियों के साथ सार्थक वक़्त बिताया। प्रेसिडेंट नीलम ललित ने इस बड़े प्रोजेक्ट को अपने क्लब की अन्य सदस्यों के साथ पूर्ण किया।
