Miss India Winner: सिनी शेट्टी के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, 21 साल की सिनी शेट्टी हैं बहुत खूबसूरत, खूबसूरती पर होंगे क्लीन बोल्ड, मिस इंडिया के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे, देखें मिस इंडिया की तस्वीरें....

Sini Shetty Femina Miss India 2022 Winner, Who is Miss India 2022 winner Sini Shetty, Miss India 2022, Femina Miss India Winner डेस्क. कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया है. कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) ने फेमिना मिस इंडिया के फिनाले में बाजी मार ली है. दूसरी तरफ राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप चुना गया. 31 ब्यूटीज को पछाड़ कर कर्नाटक की सिन्नी शेट्टी ने मिस इंडिया-2022 को अपने नाम कर लिया है.

Miss India Winner: सिनी शेट्टी के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, 21 साल की सिनी शेट्टी हैं बहुत खूबसूरत, खूबसूरती पर होंगे क्लीन बोल्ड, मिस इंडिया के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे, देखें मिस इंडिया की तस्वीरें....
Miss India Winner: सिनी शेट्टी के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, 21 साल की सिनी शेट्टी हैं बहुत खूबसूरत, खूबसूरती पर होंगे क्लीन बोल्ड, मिस इंडिया के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे, देखें मिस इंडिया की तस्वीरें....

Sini Shetty Femina Miss India 2022 Winner, Who is Miss India 2022 winner Sini Shetty, Miss India 2022, Femina Miss India Winner

 

डेस्क. कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया है. कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) ने फेमिना मिस इंडिया के फिनाले में बाजी मार ली है. दूसरी तरफ राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप चुना गया. 31 ब्यूटीज को पछाड़ कर कर्नाटक की सिन्नी शेट्टी ने मिस इंडिया-2022 को अपने नाम कर लिया है.

 

 

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 3 जुलाई को मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का ताज पहन लिया. 21 साल की सिन्नी शेट्टी जो मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं वो मूलत: कर्नाटक की है,और उनका जन्म मुंबई में हुआ है. सिन्नी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. इसके अलावा वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं.

सिनी शेट्टी पढ़ाई के साथ- साथ एक अच्छी भरतनाट्यम डांसर भी हैं. उन्होंने 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने कई स्टेज पर परफॉर्मेंस दी. मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वो मिस टैलेंट भी जीत चुकी हैं. इन तीनों ब्यूटी को चुनने के लिए जज पैनल में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे. 

मिस इंडिया के अनाउंसमेंट के लिए राजकुमार राव ने स्पेशल गेस्ट एपियरेंस भी दी थी. इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था. शो में चार-चांद लगाने के लिए कृति सैनन ने अपने कुछ सॉन्ग जैसे- 'परम सुंदरी' पर परफॉर्म किया था, वहीं लॉरेन ने भी स्टेज पर अपने डांसिंग स्किल को दिखाया था. इस शो में नेहा धूपिया को भी सम्मानित किया गया, क्योंकि 20 साल पहले वो भी मिस इंडिया बनी थीं. नेहा धूपिया के साथ उनका परिवार भी पहुंचा था.