मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले.... अभी रहेगी ठंड.... कई जगहों पर चलेगी शीतलहर.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखिए CG में कहां कैसा रहेगा मौसम.......

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले.... अभी रहेगी ठंड.... कई जगहों पर चलेगी शीतलहर.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखिए CG में कहां कैसा रहेगा मौसम.......

...

रायपुर। प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन जारी है। ऐसे कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि लगातार हो रही है। आज दिनांक 1 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कल से सार्थक वृद्धि होने की संभावना है। 2 फरवरी को प्रदेश में अचानक सार्थक रूप से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में तीन फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

प्रदेश में फरवरी के महीने में सरगुजा संभाग में वर्षा सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम तथा अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा सामान्य से कम तथा न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा सामान्य से बहुत कम तथा न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

फरवरी 2022 के दौरान सात मौसम संबंधी उपखंडों (पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख) से मिलकर बने उत्तर भारत में औसत वर्षा सामान्य से अधिक (लंबी अवधि के औसत (एलपीए/LPA) से ≥ 121% ) होने की संभावना अधिक है। फरवरी 2022 के महीने के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की - सबसे अधिक संभावना है केवल पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी क्षेत्रों, दक्षिण प्रायद्वीप भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना सबसे अधिक है, केवल प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इस दौरान दिल्ली, यूपी और बिहार सहित कई प्रदेशों में बारिश होगी। दिल्ली में आने वाले 2 दिनों तक हवाएं तेज गति से चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है, जिसकी वजह से ज्यादा ठंड महसूस होगी। वहीं सुबह में कोहरा का भी असर दिखेगा। इसके बाद 2 से 4 फरवरी के दौरान दिल्ली में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यूपी और बिहार में भी अगले दो दिनों तक शील लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी और जोरदार ठंड महसूस होगी। यहां भी तेज गति से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इन प्रदेशों के अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं 2 फरवरी से ही यूपी और बिहार में भी बारिश होगी। 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3 और 4 फरवरी को बिहार में गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है और ओले भी गिर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि दिल्ली, यूपी और बिहार में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले गिरेंगे।