युद्ध से कई बेगुनाह इंसानो की आशियना उजड़ जाते हैं, और इसके गुनाहगार राजनितिक नेता होते हैं, यही अशांति आज दुनिया में फैल रही है।

युद्ध से कई  बेगुनाह इंसानो की आशियना उजड़ जाते हैं, और इसके गुनाहगार राजनितिक नेता होते हैं, यही अशांति आज दुनिया में  फैल रही है।

 NBL,. 08/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. आज आप देख लो दुनिया की हालात क्या होती जा रही है, जोर, जोरू और जमींन के लिए एक दूसरे मे अहंकार कूट- कूट के भरी हुई है, रूस और यूक्रेन की युद्ध के ताजा उदाहरण आप लोगों के सामने दिख रही है, खबरो के माध्यम से जो हृदय विदारक है, दो राजनितिक नेताओ के नियम व नीति के पारदर्शिता के कमी के कारन रूस जैसे ताकतवर देश यूक्रेन की खूबशुरत भूमि को बदसुरत बना रही है, पढ़े विस्तार से...।

आज यूक्रेन की हर खुबशुरत मकान व दुकान हारर फिल्म के खंडहर की तरह लग रही है, सब तरफ हाहाकार मची हुई है, बच्चों से लेकर बूढ़ों की खराब स्थित को देखकर या तो रूस को कोसने की मन करता है या तो यूक्रेन की राजनायिक व्यवस्था को देखकर जो नाटो और अमेरिका जैसे देश से हाथ मिलाकर अपने पड़ोसी देश को नाराज कर दिया और रूस आज यही यूक्रेन की गलत नीति को रोकने के लिए युद्ध कर रही है, ऐसा रूस का कहना है। 

बड़े मेहनत से यूक्रेन के रहवासी अपने आप के लिए एक गाँव से लेकर शहर बसाये और सुंदर घर मकान व दुकान बनाए और स्वर्ग सा दिखने वाले यूक्रेन आज बांझ सा दिखाइ पड़ रही है, जैसे इसका कोई नहीं है वैसे। यहाँ के रहवासी अपने आशियना को उजड़ते देखकर उनके ऊपर क्या बीत रही होगी भगवान जाने, अपने हँसते मुस्कुराते हुए जिंदगि को बिखरते देखकर खुन की आसु रो रहे हैं।

इसलिए भारत देश में एक कहावत है, सबको नाराज कर सकते हो लेकिन पड़ोसी को कभी नाराज मत करना भले पड़ोसी से आप मतलब मत रखो। लेकिन यूक्रेन तो अपने पड़ोसी देश को नाराज कर दिया जबकि यूक्रेन के पड़ोसी देश रूस अपने आप मे एक ताकतवर देश है, जिसको पकड़ कर यूक्रेन को रखना चाहिये था आज जो तवाहि हो रही हैं उसके जिम्मेदार खुद यूक्रेन है, जो अंदर ही अंदर एटोमिक पावर बना रहे थे और रूस को नीचा दिखाने के लिए नाटो और अमेरिका से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे थे यूक्रेन इसलिए तो आज रूस का दिमाग खराब है, जब हम यूक्रेन का कभी बुरा नही चाहे और यूक्रेन हमारे लिए बुरे बन रहे है मेरे दुश्मन देश से हाथ मिलाकर इसलिए इसका हाथ काटना जरूरी है, इसलिए रूस अपने पुराने हथियार से यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं, जो हथियार एक या दो साल मे कबाड़ हो जाते, अभी तक रूस अपने आधुनिक व नया हथियार से यूक्रेन मे हमला नही कर रही है, और धीरे धीरे हमला कर रही है रूस यूक्रेन के उपर, जानमाल का नुकशान कम रूप मे हो और यूक्रेन कमजोर पड़ जाये, इसलिए वहा के लोगों को रूस हिदायत दे रही है, युद्ध क्षेत्र से बाहर कही सुरक्षित स्थान में चले जाओ करके रूस बार बार बोल रही है यूक्रेन की जनता को। 

लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेसकी आम जनता को अपील कर दिया है, रूस के साथ आप लोग भी युद्ध करो ये लड़ाई आपका भी है देश की है इसलिए तो आज रूस को बड़ी कठिन लग रहा है यूक्रेन पर फतह कर पाना। नही तो रूस एक दिन मे युद्ध समाप्त करने की ताकत रखती। लेकिन रूस के कूटनीति युद्ध से यूक्रेन की बर्बादी हो रही है, और यूक्रेन के नेता व राष्ट्रपति जेलेसकी नही समझ पा रहे है, और शांति वार्ता और रूस के शर्तों पर चलना ही यूक्रेन के बर्बादी को रोक सकती है। अन्यथा यूक्रेन का तवाह होना तय है।