Truth Revealed: 'गोपी बहू' ने ऑनस्क्रीन देवर 'जिगर मोदी' से की सगाई?.... घुटनों पर बैठकर Devoleena Bhattacharjee को Vishal Singh ने किया प्रपोज.... सगाई का सच आया सामने... फैंस बोले- अहम जी के साथ धोखा, जिगर ने मारा मौका पे चौका......




...
डेस्क। टीवी इंडस्ट्री में गोपी बहू के नाम से मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिससे उनके फैंस को चौंक गए थे। खबरें उड़ने लगीं कि उन्होंने विशाल सिंह से सगाई कर ली है। इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट परर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं फोटोज में देवोलीना अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आईं थीं। लेकिन अब जो सच्चाई सामने आई है उससे फैंस का दिल टूट जाएगा। देवोलीना और विशाल ने सगाई नहीं की है बल्कि दोनों एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खास तरीके फैंस को दी थी.
सगाई की खबरें आने के बाद देवोलीना ने खुद सच्चाई बताई है. देवोलीना और विशाल ने वीडियो शेयर करके अपने नए म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया है. दोनों एक म्यूजिक वीडियो में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं. वीडियो में विशाल कहते हैं, हम लोग एंगेज्ड है लेकिन एक म्यूजिक वीडियो के लिए, जिसका नाम है 'इट्स ऑफिशियल'. हम पहली बार साथ में म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं. विशाल ने बताया कि उनका ये म्यूजिक वीडियो रिलेशनशिप, सगाई और शादी पर आधारित है. आप सभी लोगों ने हमें जो प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. इंगेटमेंट को लेकर विशाल ने कहा कि अगर ऐसा होगा तो हम आपको जरूर बताएंगे. देवोलीना ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ये एक स्पेशल अनाउंसमेंट है. आखिरकार हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं. आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.
देवोलीना ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- फाइनली, आई लव यू विशू। जैसे ही तस्वीरें शेयर की, कपल को फैंस और सेलेब्स की बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। देवोलीना और विशाल की बात करें तो, दोनों ने सीरियल साथ निभाना साथिया में काम किया था। शो में दोनों के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था। बिग बॉस 15 में देवोलीना को सपोर्ट करने के लिए विशाल सिंह आए थे। तब एक्ट्रेस ने विशाल को अपना अच्छा दोस्त बताया था।
इसके साथ एक्ट्रेस अपनी प्यारी सी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। कई फैंस तो शॉक्ड दिखे। कई यूजर्स ने देवोलीना से पूछा कि अब अभिजीत बिचुलके का क्या होगा।देवोलीना और विशाल ने ऑनस्क्रीन देवर भाभी का रोल प्ले किया था। इसलिए कई लोग कमेंट में ये भी लिख रहे- गोपी बहू विद जिगर जी। किसी ने लिखा- देवर भाभी। एक यूजर ने पूछा- अहम कहां है? बिग बॉस में देवोलीना ने कहा था कि वो प्रतीक सहजपाल को पसंद करती हैं। इसी पर कमेंट करते हुए लोग उनपर सवाल भी उठा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- 2 मिनट की चुप्पी उनके लिए जो सोचते थे कि देवो प्रतीक को पसंद करती हैं। लोग पूछ रहे कि प्रतीक के साथ देवोलीना का क्या था? एक यूजर ने बिचुकले पर चुटकी लेते हुए लिखा- बिचुकले दुखी तो बहुत होंगे तुम।