Viral Video: दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस की तैयारी.... तभी सिर पर आकर DJ डीजे का स्पीकर.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO.....
Video The bride and groom were preparing for the dance Then the DJ speaker fell on his head




...
डेस्क। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियो आते रहते हैं। किसी वीडियो में दुल्हन की धांसू एंट्री देखने को मिलती है तो किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने को मिलता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन के डांस से जुड़ा हुआ है। इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दूल्हा-दुल्हन के होश उड़ जाते हैं। वीडियो शादी के बाद डीजे पर डांस के दौरान का है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन डांस की तैयारी कर रहे होते हैं। इस दौरान दूल्हे के ऊपर डीजे गिरता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन डांस से पहले खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं। इस दौरान उन्हें फोटोग्राफर अलग-अलग पोज बता रहा होता है। फोटो के बाद दूल्हा-दुल्हन के डांस की बारी है। इस दौरान बैकग्राउंड में डीजे बजता भी सुनाई दे रहा है। इसी समय कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक जाती हैं। दूल्हा-दुल्हन के ठीक पीछे डीजे का स्पीकर रखा हुआ होता है। न जाने कैसे वह स्पीकर अचानक से दूल्हे के सिर पर गिरता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पीकर से दूल्हे के पीठ पर चोट लग जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन तेजी से वहां से हट जाते हैं।