प्रतापपुर विधानसभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता का विजय जुलूस , युथ कांग्रेस ने निकाला नगर में रैली , शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाए




शिक्षा मंत्री ने बुलट मोटरसाइकिल रैली मे सवारी युवा कार्यकर्ताओं के साथ की
शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं युथ कार्यकर्ताओं का गम्छा एवं. फुल माला पहनाकर सम्मान किया एवं शुभकामनाएं दी
बलरामपुर - प्रतापपुर विधानसभा के विधायक, शिक्षा मंत्री ने विधानसभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं युथ कार्यकर्ताओं का गम्छा एवं. फुल माला पहनाकर सम्मान किया एवं शुभकामनाएं दी।
प्रतापपुर विधानसभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष के विजय , जुलूस रैली युवा ने नगर मे निकाला साथ में शिक्षा मंत्री ने बुलट मोटरसाइकिल मे सवारी युवा कार्यकर्ताओं के साथ की।
जानकारी नुसार प्रतापपुर विधानसभा के वाड्रफनगर वन विभाग रेस्ट हाउस मे शिक्षा मंत्री डां.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नवनियुक्त युथ कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल हुए, वहां युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ मंत्री का फूलमाला के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने प्रतापपुर विधानसभा के नवनियुक्त यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने 4795 मत पाकर एक तरफा जीत दर्ज की थी जिन्हें मंत्री ने फूलमाला पहनाकर सम्मान किया व शुभकामनाएं दी एवं युथ कांग्रेस विधानसभा का दायित्व सौंपा,साथ ही अनुप गुप्ता उपाध्यक्ष ने 2123 मत पाकर जीत दर्ज की, सुमित सोनी 1667 मत से उपाध्यक्ष, केवल साय 384 मत से महासचिव, धीरज कश्यप 145 मत से महासचिव के पद का दायित्व संम्भाला साथ ही मा. मंत्री ने सभी युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गम्छा एवं. फुल माला पहनाकर सम्मान किया एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि युथ कार्यकर्ता जितना मजबूती से कार्य करेंगे उतना ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा, इसलिए सभी युवा कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करें।
शिक्षा मंत्री ने युवा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युथ कार्यकर्ता जितनी मजबूती से कार्य करेंगे उतना ही हमारी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी युथ के कंधे पर ही चुनाव का पूरा भार होता है उन्हीं के प्रचार प्रसार से शासन की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाता है इसलिए यूथ कार्यकर्ता जितनी मजबूत होंगे हमारे कांग्रेस पार्टी उतनी ही मजबूत होगी तभी हम चुनाव में जीत दर्ज करते हैं इसलिए युवाओं का भागीदारी कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होती है आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देते हैं और मजबूती के साथ कार्य करें यही मेरा आशीर्वाद है।
युथ सम्मान कार्यक्रम में हरिहर यादव कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ,जयप्रकाश जायसवाल माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य ,देवनारायण मरावी ,नंदलाल श्यामले ,अमित यादव ,संतु मिश्रा , उर्मिला पोर्ते, शिव कुमारी, सुशील शुक्ला ,दीपक यादव ,अश्विनी यादव ,आकेत जायसवाल, अंश अहमद ,प्रियांशु जायसवाल, अक्षय सांडिल, इनामुल अंसारी ,सुनील दोहरे, अतुल यादव ,नवीन यादव ,मोनू, सुजीत श्यामले, दीपक गुप्ता ,अमन पटेल, सुनील रवि के साथ सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।