लखनपुर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

लखनपुर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

16 वाहन में 5500 की कार्यवाही की गई।

लखनपुर सितेश सरदार:– लखनपुर नगर पंचायत थाना के सामने 10 फरवरी दिन गुरुवार को लखनपुर स्थानीय पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में दर्जनों वाहनों की जांच की गयी। जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने 10 फरवरी दिन गुरुवार की संध्या लगभग 5 बजे देर शाम तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एमबी एक्ट के तहत 16 वाहन परकरणो में समन शुल्क 5500 की कार्यवाही की गई। वाहन जांच अभियान में लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक के निर्देश पर पुलिस विभाग के अरुण गुप्ता, नवल किशोर दुबे, देवेन्द्र, सहित थाना स्टाप अपने दल बल के साथ थाना के समीप मुस्तैद थे। लखनपुर पुलिस सभी आने जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच बारीकी से कर रहे थे। थाना प्रभारी संदीप कौशिक के नेतृत्व में चले वाहन जांच के दौरान दो पहिया वाहनों का टैक्‍स इन्सुरेंस ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य कागजातो की जांच की गई। उन्होंने वाहन चालको को शराब पी कर वाहन नही चलाने, मास्क एवं हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की हिदायत दी गई। वाहन के कागजात नहीं थे उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस की सख्ती देखकर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले खासकर युवाओं में खौफ देखा जा रहा है।