Vastu Tips: ये आसान वास्तु टिप्स आपके जीवन में ला सकते हैं चमत्कारिक बदलाव, यहां पढ़ें वास्तु शास्त्र के आसान उपाय...
Vastu Tips: These easy Vastu tips can bring miraculous changes in your life, read here the easy remedies of Vastu Shastra... Vastu Tips: ये आसान वास्तु टिप्स आपके जीवन में ला सकते हैं चमत्कारिक बदलाव, यहां पढ़ें वास्तु शास्त्र के आसान उपाय...




Vastu tips for Happy Life and Prosperity :
नया भारत डेस्क : कई बार परिवार के सदस्यों के बीच बिना बात तनाव रहता है। जिससे आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और घर में उदासी छा जाती है। अक्सर कई बार घरों में खुशियों का अभाव हो जाता है, इसके पीछे का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। जानिए घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के आसान वास्तु उपाय :
अगर आप अपने जीवन में खुशियां तलाश रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान उपाय जान लें। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से जीवन में खुशियां आती हैं और घर में पॉजिटिव ऊर्जा का वास होता है। पढ़ें वास्तु शास्त्र के आसान उपाय : (Vastu Tips)
1. सप्ताह में एक बार घर में गूगल का धुंआ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है और नेगेटिव ऊर्जा बाहर होती है।
2. घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। (Vastu Tips)
3. तवे पर रोटी सेंकने से पूर्व दूध के छींटें मारना शुभ माना गया है। मान्यता है कि दूध के छींटे से निकलने वाला धुंआ घर से नेगेटिव ऊर्जा को बाहर करता है और परिवार में खुशहाली आती है। (Vastu Tips)
5. वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान पर होना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी-फूटी या बेकार की चीजों को नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि अनावश्यक चीजें दरिद्रता का प्रतीक होती हैं।
7. घर में गोल किनारों के फर्नीचर ही शुभ माने गए हैं। (Vastu Tips)