PM Kisan Yojana: इन किसानों को 30 नवंबर तक मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा? यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स...

PM Kisan Yojana: These farmers will get Rs 2000 till November 30, know how to take advantage? Read full details here... PM Kisan Yojana: इन किसानों को 30 नवंबर तक मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा? यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स...

PM Kisan Yojana: इन किसानों को 30 नवंबर तक मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा? यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स...
PM Kisan Yojana: इन किसानों को 30 नवंबर तक मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा? यहाँ पढ़े पूरी डिटेल्स...

PM Kisan Samman Nidhi 13th installment :

 

क्या आप उन किसानो मे से है जिन्हें  17 अक्टूबर, 2022  को  जारी हुई  पी.एम किसान योजना  की  12वीं किस्त  का लाभ नहीं मिला था तो आपके लिए  धमाकेदार खुशखबरी   है

नया भारत डेस्क : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं। जिन किसानों को अभी तक 12वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं। उन्हें 30 नवंबर तक भेजे जा सकते हैं। (PM Kisan Yojana)

13वीं किश्त के पहले मिलेंगे 2000 रुपये :

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि के तहत फर्जी किसान अधिक फायदा उठा रहे थे। ऐसे में सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। जिसकी वजह से कई फर्जी किसान पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट बाहर हो गए। वहीं कई पात्र किसान भी हैं। जिनको अभी तक 12वीं किश्त का फायदा नहीं मिला है। उन्हें सरकार की ओर से 30 नवंबर तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं जिन किसानों के पैसे अटके हैं वो कृषि मंत्रालय में शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लेखपाल और कृषि अधिकारी से भी शिकायत कर सकते हैं। कुल मिलाकर 13वीं किश्त के पहले 12वीं किश्त के अटके पैसे इसी महीने के आखिरी तक मिल जाएंगे। (PM Kisan Yojana)

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल :

सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana)

जानिए कैसे चेक करें स्टेटस :

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है।
  • अब नया पेज ओपन होगा।
  • यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
  • अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्‍टेटस आपके सामने हो जाएगा। (PM Kisan Yojana)

इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा :

पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्‍त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। (PM Kisan Yojana)