CG VIDEO शिक्षकों की विधवाओं पर बल प्रयोग : प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं हुई चोटिल,…..CM हाउस का घेराव करने जा रही थीं महिलाएं...पुलिस ने भी सड़क पर घसीटा…कल राखी गिफ्ट कर CM से मांगेगी नौकरी…..

CG VIDEO शिक्षकों की विधवाओं पर बल प्रयोग : प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं हुई चोटिल,…..CM हाउस का घेराव करने जा रही थीं महिलाएं...पुलिस ने भी सड़क पर घसीटा…कल राखी गिफ्ट कर CM से मांगेगी नौकरी…..

 

रायपुर 21 अगस्त 2021। दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोक दिया। मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रही अनुकंपा नियुक्ति मांग रही महिलाओं को पुलिस ने स्पेशाला स्कूल के पास ही रोक लिया। पुलिस ने वहीं तक महिला प्रदर्शनकारियों को जाने की अनुमति दी थी, लेकिन जब महिला प्रदर्शनकारी वहां से आगे सीएम हाउस की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई महिलाएं जमीन पर भी गिर गयी तो कई महिलाओं को चोटें भी आयी।

 

 

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें खींचा और घसीटा गया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कोई जमीन पर गिर गया तो किसी के सिर पर चोट आई। किसी के पैर में सूजन हो गई।

 

 

ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पिछले 32 दिनों से रायपुर आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है, लेकिन हमें 2-3 साल से नियुक्ति नहीं मिली।

 

 

महिलाएं शनिवार को रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश कर रही थीं। सप्रे स्कूल के पास बैरिकेडिंग पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ इनकी धक्का-मुक्की हो गई। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक संघर्ष चलता रहा।

 

इसके बाद आंदोलनकारी महिलाएं अपनी घायल साथियों के साथ वापस धरनास्थल पर लौट आईं। महिलाओं का कहना है कि रविवार को रक्षाबंधन के दिन वो एक बार फिर से मुख्यमंत्री निवास जाएंगी और राखी भेंट कर सीएम से अनुकंपा नियुक्ति की मांग करेंगी।

 

देखे विडियो