....जब फ्लाइट में यात्री को इंजेक्शन लगाने लगे केंद्रीय मंत्री.... उड़ान के दौरान यात्री हुआ बेहोश.... यात्री हुआ बीमार तो इंजेक्शन लगाने लगे केंद्रीय मंत्री.... किया उपचार.... हर कोई कर रहा तारीफ.... यात्री को मिली राहत....




डेस्क। उड़ान के दौरान ही एक यात्री बेहोश हो गया था। सूचना मिलते ही बीमार यात्री के पास केंद्रीय मंत्री पहुंचे। विमान की उड़ान के दौरान यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री इंजेक्शन लगाने लगे। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की उड़ान के दौरान अचानक एक व्यक्ति बीमार हो गया। उसे बेचैनी होने लगी। उड़ान के दौरान परेशान यात्री की मदद के लिए क्रू की ओर किसी डॉक्टर को आगे आने की अपील की। इसी फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड भी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही मरीज की परेशानी को देखा, दौड़कर उसके पास पहुंच गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कराड ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यात्री ने ब्लड प्रेसर की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसकी जानकारी जैसे ही केंद्रीय मंत्री को मिली, वे उसके पहुंचे और उपचार किया। दरअसल, वह यात्री चक्कर आने के कारण सीट से गिर गया था। उड़ान के दौरान मरीज यात्री की मदद के लिए आगे और पूरी सजगता दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, डॉ. कराड इंडिगो की फ्लाइट 6ई 171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। टेकऑफ के करीब एक घंटे बाद यात्री ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद अचानक वह बेहोश होने लगा और नीचे गिर गया। केबिन क्रू ने तुरंत उड़ान में किसी डॉक्टर को बुलाया।
एनाउंसमेंट होते ही डॉक्टर कराड मरीज की तरफ सहायता के लिए दौड़ पड़े। बीमार यात्री को केंद्रीय ने पहले कुछ प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया। उन्होंने मरीजों की परेशानी को कम करने के लिए अपने पैर उठाने और हर मिनट अपनी स्थिति बदलने के लिए कहा। बीमार यात्री की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। इलाज के बाद वह बेहतर महसूस कर रहे थे। करीब 45 मिनट बाद जब फ्लाइट मुंबई में उतरी तो उस व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया। उड़ान के दौरान मरीज को मेडिकल सहायता पहुंचाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने भी केंद्रीय मंत्री की सराहना की।