CG अजीबो-गरीब मामला: दो लड़कों के बीच पनपा प्यार... दो युवकों ने की शादी…. रहने लगे पति-पत्नी बनकर.... युवक को पहनाता था महिलाओं के कपड़े.... पत्नी बने युवक ने लगाया अप्राकृतिक सेक्स का आरोप.... फिर जो हुआ......

CG अजीबो-गरीब मामला: दो लड़कों के बीच पनपा प्यार... दो युवकों ने की शादी…. रहने लगे पति-पत्नी बनकर.... युवक को पहनाता था महिलाओं के कपड़े.... पत्नी बने युवक ने लगाया अप्राकृतिक सेक्स का आरोप.... फिर जो हुआ......


जशपुर। एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो युवकों के बीच प्रेम प्रसंग के ये अजीबो-गरीब मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया गया है।

 

 

नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में पीड़ित के साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी उसे अपने घर ले गया। सत्यनारायण ने 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था।

 

 

सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की बात भी कही। इस डर से पीड़ित ने उसकी पत्नी के रुप में रहना शुरू कर दिया। अप्रैल 2021 में युवक मौका मिलते ही घर से किसी तरह भाग गया। पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार को कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया है।