Two People Made Relation with Widow Woman: नशे में धुत दो युवको ने विधवा महिला के साथ बनाया सम्बन्ध, फिर भी नहीं मिली संतुष्टि, तो कर दिया ये कांड...
Two People Made Relation with Widow Woman: Two drunk youths made relation with widow woman, still did not get satisfaction, then they did this scandal... Two People Made Relation with Widow Woman: नशे में धुत दो युवको ने विधवा महिला के साथ बनाया सम्बन्ध, फिर भी नहीं मिली संतुष्टि, तो कर दिया ये कांड...




Two People Made Relation with Widow Woman :
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम जवाहरनगर में दो युवकों ने एक विधवा महिला की हत्या कर दी। पहले दोनों ने विधवा की मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में युवक फिर जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने शोर मचाते हुए उनका विरोध किया। इस पर युवकों ने मुंह दबाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने झारखंड भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Two People Made Relation with Widow Woman)
पुलिस पहुंची तो सड़ी-गली हालत में मिला शव
कुसमी एसडीओपी रितेश कुमार चौधरी ने बताया कि छह जुलाई को ग्राम जवाहरनगर निवासी विधवा बिलासी बाई उरांव का शव घर में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला के सिर पर चोट के निशान थे। उसका शव सड़ चुका था और दुर्गंध पूरे घर में फैली हुई थी। इससे स्पष्ट हो गया कि शव कम से कम चार से पांच दिन पुराना है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी के निर्देश पर जांच के लिए पुलिस ने गांव में ही कैंप कर लिया। (Two People Made Relation with Widow Woman)
झारखंड भागने की फिराक में थे आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि बिलासी बाई उरांव (45) घर में अकेली रहती थी। करीब चार दिन पहले गांव के ही द्वारिका प्रसाद उर्फ शिशु उरांव (19) और मंगलसाय उरांव (33) को महिला के घर के पास देखा गया था। नजर रखने पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इस पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। दोनों झारखंड भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से संबंध बनाना और उसकी हत्या करना स्वीकार कर दिया। (Two People Made Relation with Widow Woman)
दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई की दोपहर करीब 12 से एक बजे वे बिलासी बाई के घर पहुंचे थे। तीनों ने साथ मिलकर शराब पी। ज्यादा मात्रा में शराब पीने के बाद द्वारिका प्रसाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद दोनों ने फिर से महिला से संबंध बनाना चाहा और जोर जबरदस्ती करने लगे। इस पर महिला ने फटकार लगाते हुए धमकी दी कि जबरदस्ती करोगे तो गांव में शोर मचाकर उनकी करतूत बता देगी। इसके चलते द्वारिका और मंगल साय डर गए। (Two People Made Relation with Widow Woman)
कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या
आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से द्वारिका प्रसाद ने बिलासी बाई के सिर पर हमला कर दिया। मंगल साय ने उसका मुंह दबाया। बिलासी बाई के मर जाने के बाद दोनों अपने घर चले गए। दोनों आरोपी उसके घर के आसपास निगरानी भी करते रहे। पुलिस जांच शुरू हुई तो पकड़े जाने के डर से वे झारखंड अपने रिश्तेदार के यहां भागने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। (Two People Made Relation with Widow Woman)