CG- महिला विधायक के कार्यक्रम में पत्थरबाजी मामला: कार्यक्रम में पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.... संसदीय सचिव हुई थी घायल.... महिला सरपंच के सिर में लगी थी चोट.... पत्थर फेंकने की मुख्य वजह जान हो जाएंगे हैरान.....

CG- महिला विधायक के कार्यक्रम में पत्थरबाजी मामला: कार्यक्रम में पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.... संसदीय सचिव हुई थी घायल.... महिला सरपंच के सिर में लगी थी चोट.... पत्थर फेंकने की मुख्य वजह जान हो जाएंगे हैरान.....

...

बलौदाबाजार 24 दिसंबर 2021। ग्राम सुंद्रावन जयंती कार्यक्रम में पथराव करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  ग्राम सरपंच से वाद-विवाद एवं नाराजगी पत्थर फेंकने की मुख्य वजह बनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। मामला थाना गिधपुरी का है। कल ग्राम सुंद्रावन मे बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के ग्रामों से कई लोग तथा शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल भी शामिल हुई थी। 

कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंक दिया गया, जिसमें ग्राम परसवानी की महिला सरपंच कुसुम डहरे के सिर में चोट लग गया। कि महिला सरपंच की रिपोर्ट पर पत्थर फेंकने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना गिधपुरी में अपराध क्र. 97/2021 धारा 336 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह, निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी पलारी एवं उपनिरीक्षक थाना प्रभारी गिधपूरी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में पता तलाश किया जा रहा था। 

जिसमें ज्ञात हुआ कि ग्राम के ही मनबोध एवं हजारी नवरंगे का कुछ दिनों पूर्व ग्राम सरपंच से वाद विवाद हुआ था जिसके कारण वह दोनों सरपंच से नाराज चल रहे थे। कि आज दिनांक 24.12.2021 को सुबह 05.00 बजे अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ ग्राम सुंद्रावन मे रेड कार्यवाही कर  आरोपी 01. मनबोध पिता करण बघेल उम्र 35 साल एवं 02. हजारी नवरंगी पिता सुनील नवरंगे उम्र 23 साल को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें दोनों आरोपियों ने जयंती कार्यक्रम मे पथराव करने की बात को कुबूल किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।