Tulsi Vivah 2022 Remedy : तुलसी विवाह कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके उपाय, जो ला देंगा आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम...पढ़े डिटेल्स...
Tulsi Vivah 2022 Remedy : When is Tulsi Vivah? Know the date, auspicious time and its remedies, which will bring love in your married life... read details... Tulsi Vivah 2022 Remedy : तुलसी विवाह कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके उपाय, जो ला देंगा आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम...पढ़े डिटेल्स...




Astro Tips Of Married Life :
नया भारत डेस्क : हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि से एक दिन पूर्व को प्रबोधिनी एकादशी या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। कुछ स्थानों पर यह पांच दिनों की अवधि के लिए मनाया जाता है, जो कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। (Tulsi Vivah 2022 Remedy)
इस साल यह पर्व और भी विशेष इसलिए माना जा रहा है क्यों कि ठीक एक दिन पहले यानी कि 4 नवंबर, दिन गुरूवार को कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन से ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया जाता है। हालांकि ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस बार शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से तुलसी विवाह के दिन शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। (Tulsi Vivah 2022 Remedy)
तुलसी विवाह के दिन भले ही विवाह हेतु कोई मुहूर्त न हो लेकिन इस दिन वैवाहिक जीवन के लिए किये गये उपाय अचूक साबित होते हैं जो आपकी जिंदगी को प्यार और खुशियों से भर देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो उपाय। मान्यता है कि तुलसी के दिन शुभ मुहूर्त में पति पत्नी को साथ में पवित्र रूप से नदी में स्नान करना चाहिए।
स्नान के बाद तुलसी के पत्ते तोड़कर उन्हें शुद्ध जल में मिला देना चाहिए। इसके बाद उसी जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच हमेशा प्रेम भाव बना रहता है। अगर पति पत्नी के बीच लगातार किसी न किसी बात पर मनमुटाव बना रहता है और बात भयंकर झगड़े तक पहुंच जाती है तो ऐसे में तुलसी जी को लाल चुनरी पहनाएं और अगले दिन उस चुनरी को किसी विवाहिता को दान कर दें। ऐसा करने से आपसी मनमुटाव दूर हो जाएगा और इश्ते में मजबूती आएगी। (Tulsi Vivah 2022 Remedy)
तुलसी विवाह 2022 का शुभ मुहूर्त -
तुलसी विवाह 2022: शनिवार 5 नवंबर 2022
कार्तिक द्वादशी तिथि आरंभ: 5 नवंबर 2022, शनिवार, सायं 6:08 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त: 6 नवंबर 2022 , रविवार, सायं 5:06 बजे
तुलसी विवाह पारण मुहूर्त: 6 नवंबर को, रविवार, दोपहर 1:09 से 03:18 तक (Tulsi Vivah 2022 Remedy)
तुलसी विवाह की पूजा विधि -
- सबसे पहले चौकी पर तुलसी का पौधा स्थापित करें और दूसरी और उसी चौकी पर शालिग्राम रखें।
- इनके बगल में एक जल भरा कलश रखें।
- घी का दीपक जलाएं तुलसी और शालिग्राम पर गंगाजल छिड़कें।
- रोली ,चंदन का टीका लगाएं।
- तुलसी के गमले में गन्ने का मंडप जरूर बनाएं।
- अब तुलसी मां को सुहाग का प्रतीक लाल चुनरी, चूड़ी आदि चढ़ाएं।
- कुछ लोग श्रृंगार का पूरा सामान तुलसी जी को अर्पित करते हैं।
- इसके बाद शालिग्राम को हाथ में लेकर परिक्रमा करें और इसके बाद आरती करें।
- तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित करें।
- कहते हैं कि तुलसी विवाह करने का फल कन्यादान करने के बराबर प्राप्त होता है।
- व्यक्ति के जीवन की परेशानियां और कष्ट दूर होते हैं साथ ही वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। (Tulsi Vivah 2022 Remedy)