CG- 2 मौतें: ट्रक और स्कार्पियो में टक्कर.... जोरदार टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत.... एक गंभीर रूप से घायल.......

CG- 2 मौतें: ट्रक और स्कार्पियो में टक्कर.... जोरदार टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत.... एक गंभीर रूप से घायल.......

डेस्क। ट्रक व स्कार्पियो में भिड़त हो गई। इस घटना में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा जगदलपुर के कोडेनार थाना क्षेत्र के तिरथुम में हुआ। किरंदुल से जगदलपुर पुराना टायर को लेकर ट्रक आ रहा था। जगदलपुर से 3 लोग स्कार्पियो में सवार होकर बीजापुर जा रहे थे। अचानक तिरथुम के पास आमने सामने टक्कर हो गई। स्कार्पियो में सवार 2 लोग जिसमें अविनाश व उसके साथ बैठी युवती चेतना की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा रोशन गुप्ता घायल हो गया। 

घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सडक़ के नीचे उतार दिया व मौका देखकर फरार हो गया। घायल रोशन गुप्ता को उपचार के लिए मेकाज लाया गया। अविनाश बीजापुर में फल दुकान का संचालन करता है। जबकि चेतना 12 वी की छात्रा है। फिलहाल घायल का उपचार मेकाज में जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर ट्रक को बाहर निकालने में जुटी। मृतक के परिजनों को बुलवाया गया। घटना की जानकारी लगते ही कोडेनार पुलिस मौके पर पहुँच घायल को अस्पताल ले गए।