38 लोगों की मौत: बड़ा नाव हादसा.... यात्रियों से भरी हुई नाव में लगी भीषण आग.... अब तक 38 लोगों की मौत.... 200 से ज्यादा घायल....




...
डेस्क। बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों को ले जा रही एक नाव में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 38 से ज्यादा लागों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दक्षिणी बांग्लादेश में यात्रियों को ले जा रही एक नाव में आग लगने से कम से कम 38 लागों की मौत हो गई है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यह हादसा राजधानी ढाका से 250 किलोमीटर दूर झालकोटी जिले में हुआ, जब सुगंधा नदी में नाव के इंजन में आग लग गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नदी के बीच में नाव में आग लग गई। प्रशासन ने कम से कम 38 शवों को बरामद किया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकतर लोगों की मौत आग लगन से हुई और कुछ लोग जान बचान के लिए नदी में कूद गए थे।”
इस दर्दनाक हादसे में 200 से ज्यादा लोग आग से झुलस गए, जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह आग ‘एमवी अभिजान-10’ नाम के नाव में लगी, जब वह शुक्रवार तड़के 3 बजे डापदेपिया पहुंची थी। लगभग दो घंटे में यानी साढ़े पांच बजे सुबह तक भीषण आग पर काबू पा लिया गया। सुबह 3 बजे के आसपास इंजन रूम में अचानक आग लगी थी। गबखान पुल के नजदीक आते-आते आग तेजी से फैलने लगी। नाव पर बच्चों और बुजुर्ग समेत करीब 500 यात्री सवार थे। इनमें से कई लोग नदी में कूद गए।