उदयपुर ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल फूलचूही में विद्यालय के बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली का किया गया आयोजन।

उदयपुर ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल  फूलचूही में विद्यालय के बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली का किया गया आयोजन।
उदयपुर ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल फूलचूही में विद्यालय के बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली का किया गया आयोजन।

उदयपुर सितेश सिरदार:–देश आजादी की 75 वीं वर्षगाठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस 75 वे स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए ही राज्य सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मानने आदेश जारी हुआ है इसी आदेश के परिपालन में जिला स्तर से आज सम्पूर्ण विद्यालयो में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उदयपुर ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल फुलचुही में प्राचार्य मोहन प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में व्याख्याता विपिन बिहारी गहवई और श्रीमती नीलिमा खलखो के नेतृत्व में तिरंगा रैली ग्राम डोई के लिए निकली गई । विद्यालयीन बच्चो ने उत्साह से भाग लिया और आन बान शान है तिरंगा महान है , हम सबने यह ठाना है हर घर तिरंगा फहराना है जैसे नारों की गगन भेदी स्वर से घर घर तिरंगा की गुणगान किया गया। इस बीच विद्यार्थियों के हाथो में तिरंगा लिए थे। तिरंगा अभियान के पीछे उद्देश्य भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदो बलिदानियो को याद करना और देशभक्ति की भावना हर दिल में हर व्यक्ति में आया ताकि वह भी देश के लिए कुछ कर पाए ।इस रैली को सफल बनाने में इको के पदाधिकारी प्रधानमंत्री मनीष कुमार उपप्रधानमंत्री तोशेंद्र कुमार ,स्वच्छता मंत्री मनी कुमार ,धर्मेंद्र ,हेमंती देवन्ती ,संतोषी, निर्मला ,कैलाश्वती,चंद्र भूषण के साथ सभी पदाधिकारी और सदस्य विद्यार्थी उपस्थित थे।