श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल द्वारा लगाए पेड़-पौधे

श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल द्वारा लगाए पेड़-पौधे
श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल द्वारा लगाए पेड़-पौधे

नसीराबाद। सावन माह के अवसर पर रविवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल की सदस्यों की मदद से पेड़ -पौधे लगाए गए। अधिवक्ता भावना नहलानी ने बताया कि, श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल की सदस्यों दारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु मुक्तिधाम नसीराबाद में पेड़-पौधे लगाए गए है। वहीं नहलानी ने कहा कि, पेड़-पौधे हमारे प्राणदाता हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सुरभी, लाजवंती, मीना, सुनीता, विधा, रेखा, गीत, किरण, योगिता, पूजा आदि मौजूद थे।