भीषण हादसे में 11 की मौत: 32 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलटी.... 7 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत......

भीषण हादसे में 11 की मौत: 32 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलटी.... 7 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत......

डेस्क। विजयादशमी के दिन एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सात महिलाओं सहित चार बच्चे शामिल हैं। एक पशु को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के झांसी में ट्रैक्टर की ट्रॉली ने बेलेंस खो दिया और पलट गई। इसके चलते 11 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजे जाने की भी जानकारी मिली है। 

हादसा चिरगांव क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार की शाम करीब पौने चार बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार होकर सभी श्रद्धालु दर्शन करके घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 30 से 32 सवारियां सवार थीं। भांडेर रोड पर सामने से अचानक गाय आने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया था। 

ट्रॉली पलटने से उसमें सवार सभी लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी लोग झांसी और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दशहरे के दिन हुए हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की खबर पाकर अफसर भी मौके पर दौड़ पड़े। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवाया है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्प्ताल भिजवाया है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।