3 जवान शहीद: इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट... धमाका से नौसेना के 3 जवान शहीद.... 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' का आदेश.... 11 घायलों का चल रहा इलाज......




...
मुंबई। नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज रणवीर में ब्लास्ट हो गया है। मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के युद्धपोत (INS) रणवीर में विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, 'मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।' इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बयान में उल्लेख किया गया, 'आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।' नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया गया है। आईएनएस रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट पर था और जल्दी ही उसे अपने बेस पोर्ट पर लौटना था। और उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ।
इस मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है। जानकारी मिली है कि इस विस्फोट में घायल हुए 11 नाविकों का स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा आईएनएस रणवीर 28 अक्टूबर 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित है और हथियारों और सेंसर से लैस है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, विमान भेदी और मिसाइल रोधी बंदूकें और टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर हैं।