CG- प्यार का इजहार युवक को पड़ा भारी: युवती का हाथ पकड़ कर बोला, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं'.... फिर जो हुआ.... लड़की जोर से चिल्लाई.... छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार.....




...
जांजगीर 16 दिसंबर 2021। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्यार का इजहार करना एक युवक को भारी पड़ गया। दुकान में घुसकर युवती से अपने प्यार का इजहार कर रहा था। इसी दौरान युवती जोर से चीख पड़ी। युवती की FIR पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला थाना चंद्रपुर का है।
प्रार्थिया बताई की वह अपने दुकान पर अकेली थी। उसी समय नंदू यादव नाम का लड़का उसके दुकान में आकर इसे तुमसे प्यार करता हूँ। कहकर हाथ बांह को पकड़ कर छेड़खानी कर रहा था। प्रार्थिया के चिल्लाने पर वहां से भाग गया। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 138/21 धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व एसडीओपी चंद्रपुर बी. एस . खुंटिया के द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिनके मार्ग दर्शन में आरोपी नन्दु यादव उर्फ नन्द गोपाल यादव पिता भरत गोपाल यादव उम्र 21 साल थाना चन्द्रपुर जिला जांजगीर चांपा ( छ.ग.) को आज दिनांक 14.12.2021 को गिर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।