बारिश अलर्ट: देश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज.... इन राज्यों में हो सकती है बारिश.... शीतलहर के चलने की भी संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखें CG समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.....




...
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 16 दिसंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बीते कई दिन से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। 11 दिसंबर से तापमान 6 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। 17 दिसंबर से ठंड बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर के भी चलने की संभावना है।
CG में मौसम
प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है । दिनांक 16 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 17 दिसंबर की दोपहर से 20 दिसंबर की दोपहर तक तेज निचले स्तर की उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम और बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 से 17 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले दिनों हिमाचल के मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। इस बीच, उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 16 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ये बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 17 दिसम्बर की दोपहर से 20 दिसंबर की दोपहर तक तेज निचले स्तर की उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले दिनों हिमाचल के मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई। इस बीच, उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस वजह से फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद कम है।