17 मौतें बड़ा हादसा: सेना का विमान C-130 क्रैश.... 85 लोग थे सवार.... सैनिकों को ले जा रहा मिलिट्री का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश.... 17 जवानों की मौत.....

17 मौतें बड़ा हादसा: सेना का विमान C-130 क्रैश.... 85 लोग थे सवार.... सैनिकों को ले जा रहा मिलिट्री का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश.... 17 जवानों की मौत.....

डेस्क। फिलीपींस में रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एक सैन्य हवाई जहाज क्रैश हो गया। हादसा हुआ उस वक्‍त विमान में 85 लोग सवार थे। रनवे से मिस होने पर सेना का एक विमान क्रैश हो गया। फिलीपीन्स वायुसेना का सी-130 विमान रनवे पर नहीं उतर पाने के कारण दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन विमान में सैन्यकर्मी सवार थे और सभी 40 जवानों बचा लिया गया है और अब तक 17 के मरने की पुष्टी हुई है। 

 

चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोबेजाना ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।' सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। 

 

सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलीपीन रक्षा मंत्री ने कहा कि फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए। विमान में 92 लोग सवार थे। माना जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।