लूटेरी दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार: लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए आरक्षक बना दूल्हा.... फिर जो हुआ.... फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़.... मौलाना सहित दोनों लुटेरी दुल्हन पकड़ाए.... कारनामे जान उड़ जाएंगे होश.....




इंदौर। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए आरक्षक दूल्हा बना और फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस ने पकड़ा है। मंदसौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसमें एक मौलाना व दो महिलाएं मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते थे। ये विवाह करने के इच्छुक जरूरतमंद व्यक्ति को जाल में फंसाते और मौलाना उनमें से किसी एक लड़की की शादी उस व्यक्ति से करवा देता। फिर दुल्हन कुछ ही दिन बाद घर से गहने, सामान, नकदी लूटकर फरार हो जाती।
मामला पुलिस के पास कुछ दिन पहले तब पहुंचा था, जब मंदसौर के पिपलियामंडी निवासी युवक से शादी रचाकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई थी। 30 वर्षीय जीवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 36 वर्षीय मौलाना मोहम्मद रिजवान ने दो लाख रुपये में शादी कराने के लिए चार अप्रैल 2021 को 30 वर्षीय पूनम व 29 वर्षीय रेखा से मिलवाया था। तीनों ने उसी दिन शादी करने के बदले दो लाख पांच हजार रुपये ले लिए और रेखा शिंदे को जीवन की पत्नी बनाकर साथ भेज दिया। शादी के अगले दिन से ही रेखा जीवन से लड़ाई-झगड़ा करने लगी और विवाह के नौ दिन बाद ही 13 अप्रैल को घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई।
रेखा के साथ मंदसौर निवासी मौलाना व पूनम भी गायब हो गए। जीवन ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तब पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने गिरोह को उन्हीं के अंदाज में पकड़ा। पुलिस आरक्षक दूल्हा बनकर विवाह के लिए तीन लाख रुपये देने को राजी हुआ और जाल बिछाकर मौलाना सहित दोनों लुटेरी दुल्हनों को पकड़ लिया गया। तीनों को गिरफ्तार कर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपित मौलाना मूलरूप से यूपी का रहने वाला है।