CG आत्महत्या ब्रेकिंग: पति-पत्नी ने की आत्महत्या.... कमरा खोलते ही दिखा ऐसा खौफनाक मंजर.... गर्भवती पत्नी और उसके पति की मिली लाश.... फैली सनसनी.....




रायपुर। पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना उरला थाना क्षेत्र के बेन्द्री रोड चंद्रा स्कूल के सामने स्थित एक घर की है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा हैं कि मृतिका महिला प्रेगनेंट थी।
जांजगीर निवासी मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव अपनी पत्नी के साथ यहां पर किराए के मकान पर रहता था। मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव मृतिका महिला से चार साल पहले ही लव मैरिज शादी किया था। इसके बाद से ही अपनी पत्नी के साथ जांजगीर से आकर रायपुर की सडकों पर मोबाइल की एसेसरीज बेचने का काम कर रहा था।
आज दिन भर से मकान का दरवाजा बंद था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे का लाॅक तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों पति पत्नी फंदे पर झुलते पाये गये।
दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के सुसाइड करने का कारण अज्ञात है, जिसका पता पुलिस लगाने में जुट गयी है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई हैं और जांच जारी है।