इंडिया के पालिटिक्स में दो जेब है, बिहार के CM नितीश कुमार BJP गठबंधन छोड़ा और RJD तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री पद का सपथ ले रहे है,बिहार लोकतंत्र का सवाल? नितीश कुमार पहले क्या थे?

There are two pockets in India's politics, Bihar CM Nitish Kumar left

इंडिया के पालिटिक्स में दो जेब है, बिहार के CM नितीश कुमार BJP गठबंधन छोड़ा और RJD तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री पद का सपथ ले रहे है,बिहार लोकतंत्र का सवाल? नितीश कुमार पहले क्या थे?
इंडिया के पालिटिक्स में दो जेब है, बिहार के CM नितीश कुमार BJP गठबंधन छोड़ा और RJD तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री पद का सपथ ले रहे है,बिहार लोकतंत्र का सवाल? नितीश कुमार पहले क्या थे?

NBL, 10/08/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. before There are two pockets in India's politics, Bihar CM Nitish Kumar left the BJP alliance and RJD is taking oath as Chief Minister in alliance with Tejashwi Yadav, the question of Bihar democracy?  Who was Nitish Kumar before?

हैप्पी हैप्पी नितीश कुमार आपका भी बिहार के राजनीति में कोई जवाब नहीं, छक्का व चौका लगाने के लिए आपको बिहार लोकतंत्र के भाई व बहनो के अपार प्यार व स्नेह, जैसा भी आपका सोच अच्छा हो या बुरा हो लेकिन बिहार राज्य की खुर्शी आपके बिना अधूरा है, बस आपको बहाना मिलना चाहिए, पढ़े विस्तार से... 

बीजेपी भी नितीश कुमार के कायल हो गया था, इसलिए तो बिना पूर्ण बहुमत के नितीश कुमार बिहार राज्य के राज गद्दी पर विराजमान हों जाते हैं, इसे कहते हैं राजयोग, अब चाहे जो भी कहो नितीश कुमार के बारे में लेकिन ग्रह नक्षत्र उनके पक्ष में रहते हैं, अब बिहार के लोकतंत्र को भी समझ नही आ रहा है, की हम लोग पूरे बहुमत से नितीश कुमार को बिहार में लाते नहीं है, फिर भी नितीश कुमार बिहार के राज सिहांसन मे विराजमान हों जाते हैं, और मुख्यमंत्री बन जाते हैं। 

RJD प्रमुख लालू यादव बार बार ये सोचने के लिए मजबूर है, जिस नितीश कुमार को मै सांप, बिच्छु, व पलटू से लेकर मै कई हजारों प्रकार के संज्ञा दे चुका हूँ, ये नितीश कुमार को, फिर भी घूम फिर कर मेरे ही खाते में आ जाते हैं, जिसे मै अपने नजरों से हटाना चाहता हूँ, वही पुनः मेरे दल के समर्थन से पुनः बिहार के राज सिहांसन मे मुख्यमंत्री बनकर बैठ जाते हैं। तो मेरे लाडले बेटा तेजस्वी यादव का भविष्य का पिटारा कब घुलेगा प्रभू कब बनेगा पूर्ण मुख्यमंत्री बिहार राज्य का, या केवल नितीश कुमार के खेमे मे बस उपमुख्यमंत्री बन कर रह जायेगा। अब लालू यादव जैसे धुरणधर को समझ नही आ रहा है तो आपको हमको कहा से आयेगा, ये नितीश कुमार का खेल। 

पूर्व सीएम नितीश कुमार समय का बड़ा ही ईज्जत करते हैं, अब देखिये अभी हाल मे बीजेपी गठबंधन तोड़ कर लालू यादव के आरजेडी में शामिल हो गया है, राज्यपाल के पास गया वर्तमान मुख्यमंत्री पद का इस्तिपा देने के लिए एक जेब से चिट्ठी दिया और दूसरे जेब से पुनः सरकार बनाने व मुख्यमंत्री सपथ ग्रहण व बनने का चिट्ठी दिया राज्यपाल को तो नितीश कुमार समय का बचत किया ना जी। 

अब ये बिहार के लोकतंत्र को समझना है, जिस लालू यादव को पानी पी पीकर कोसते फिरते थे, ये आरजेडी लालू यादव भ्रष्ट है, बिहार में जंगल राज है, बिहार में विकास नहीं है, बिहार मे गुंडा राज है, बिहार मे देश के अन्य राज्यों से ज्यादा कही गरीब व गरीबी है, यहाँ रोजगार व व्यवसाय नहीं है, और इसी को हटाने व सभी प्रकार के सुविधा देने के लिए नितीश कुमार अपना अलग से पार्टी दल का निर्माण किया बिहार में और बिहार में सुशासन लाने की बात की और बिहार के लोकतंत्र उनको प्यार स्नेह भी दिया, तो अब कैसे लालू यादव की छोटे भाई बन गया व तेजस्वी यादव का चाचा बन गया नितीश कुमार और शामिल हो गया है आरजेडी लालू यादव के पार्टी मे, ये लोकतंत्र का हत्या है, लोकतंत्र के लिए मजाक है। ऐसे ही राजनीतिक खेल चलता रहा भारत में तो आमजनमानस कैसे विश्वास करेगा इन राजनीतिक नेताओ के ऊपर जो मजबूर हो कर मजबूरी मे इस असयाय व पेंडुलम सरकार को झेलना पड़ेगा देश की जनता को। 

यह लेख केवल एक पार्टी दलों के लिए नहीं है, भारत देश के सभी राजनीतिक पार्टी दलों के लिए है, क्या हम लोकतंत्र की अहमियत नहीं जो अपने बहुमुल्य मत वोट अधिकार का मजाक बना रहे हैं, इसक लिए देश मे ठोस कानून बनना चाहिए, और देश के लोगों से अपील करता हूँ, देश मे पूर्ण बहुमत की सरकार होनी चाहिए, तब भ्रष्टाचार में लगाम लगाई जा सकती है, और एक पूर्ण बहुमत की सरकार को कुछ बोलते बनेगा की आप देश व राज्य में क्या अच्छा या क्या बुरा कर रहे हैं करके नहीं तो ये मिलीजुली सरकार एक दूसरे के ऊपर अपने बुरे काम को मढ़ते व गढ़ते रहेंगा और हम आमजनमानस मुक बधिर होकर देखते रहेंगे देश व राज्य की बर्बादी को। जागो इंडिया जागो।