महिला एक साल से राष्ट्रीय परिवार सहायता के लिए भटक रही : सतीश वानखडे, बस्तर जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ




महिला एक साल से राष्ट्रीय परिवार सहायता के लिए भटक रही : सतीश वानखडे, बस्तर जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ
जगदलपुर : नगर के महाराणा प्रताप वार्ड डोंगरीपारा निवासी महिला बसंती पति स्व नारायण कश्यप एक साल से पति की मौत के बाद राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि के लिए भटक रही है। महिला के पति नारायण ने साल भर पहले फांसी लगा ली थी।
उसे निगम से दाह संस्कार हेतु श्रद्धाजली योजना के तहत रुपये भी नही दिए गए थे। पेंसन राशि के लिए भी वह चक्कर काट रही है। नगर निगम की उदासीनता से पांच बच्चों के साथ महिला को घर चलाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। परिसंघ महिला को जल्द राहत देने का मांग करती है।