CG- जंबो ट्रांसफर BIG NEWS: बड़ी संख्या में इस विभाग में हुआ तबादला…. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... कई CMO सहित अधिकारी-कर्मचारियों के हुए तबादले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट.....

CG- जंबो ट्रांसफर BIG NEWS: बड़ी संख्या में इस विभाग में हुआ तबादला…. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... कई CMO सहित अधिकारी-कर्मचारियों के हुए तबादले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट.....

....

रायपुर 25 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर किये गए हैं। नगरीय प्रसासन विभाग में पदस्थ CMO, इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक सहित कई अधिकारी-कर्मचारी के तबादले किये हैं। प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तो एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

पुष्पा खलखों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत कुनकुरी, जिला- जशपुर को विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 30.09.2021 के सरल क्रमांक 33 द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुर में पदस्थ किया गया है, उक्त पदस्थापना निरस्त करते हुए यथावत् नगर पंचायत कुनकुरी पदस्थ किया जाता है। बसंत बुनकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् जशपुर को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 08 द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी, जिला- जशपुर में पदस्थ किया गया है, उक्त पदस्थापना निरस्त करते हुए नगर पालिका परिषद् जशपुर में यथावत् पदस्थ किया जाता है।

राधाचरण तिवारी, राजस्व निरीक्षक (प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी) नगर पंचायत थानखम्हरिया, जिला- बेमेतरा को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 20 द्वारा मूलपद पर नगर पालिक निगम बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। उक्त पदस्थापना निरस्त करते हुए प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत मल्हार, जिला- बिलासपुर पदस्थ किया जाता है। ललित कुमार त्रिवेदी, उप अभियंता को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 15 द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर से नगर पालिका परिषद् सक्ती किये गये स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए नगर पंचायत कोटा, जिला-बिलासपुर में पदस्थ किया जाता है।

हेमराज करभाल, उप अभियंता को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 49 द्वारा नगर पंचायत फरसगांव से नगर पंचायत केशकाल किये गये स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए नगर पंचायत फरसगांव में यथावत् पदस्थ किया जाता है। रमन दीप सिंह छाबड़ा, उप अभियंता को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 19 द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर से नगर पालिका परिषद् भाटापारा किये गये स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर में यथावत् पदस्थ किया जाता है।

भीष्म प्रधान, उप अभियंता को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 67 द्वारा नगर पंचायत बसना से नगर पंचायत तुमगांव किये गये स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए नगर पंचायत बसना में यथावत् पदस्थ किया जाता है। नीलिमा दुबे, सहा ग्रेड 03 को विभागीय आदेश दिनांक 30.09.2021 के स.क्र. 31 द्वारा नगर पालिका परिषद् जांजगीर-नैला से नगर पालिक निगम रायपुर किये गये स्थानांतरण आदेश को संशोधन करते हुए नगर पालिक निगम रायगढ़ में पदस्थ किया जाता है। उपरोक्त अधिकारी / कर्मचारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। यदि वेतन आहरित किया जाता है, तो नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

देखें आदेश