CG- SP का साइकल पर शहर भ्रमण VIDEO: SP साइकल पर निकले शहर की कानून व्यवस्था का हाल जानने.... बाजार में रूककर आम लोगों से जानी हकीकत.... अधिकारियों को दिए ये निर्देश.... देखें VIDEO......

The superintendent of police went on a city tour on a cycle Instructions given to officers to maintain order

CG- SP का साइकल पर शहर भ्रमण VIDEO: SP साइकल पर निकले शहर की कानून व्यवस्था का हाल जानने.... बाजार में रूककर आम लोगों से जानी हकीकत.... अधिकारियों को दिए ये निर्देश.... देखें VIDEO......

...

कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल साइकल से शहर भ्रमण पर निकले। यातायात व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था दुरुस्त रखने अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा पुलिसिंग में कसावट लाने के साथ-साथ विजिबल पुलिसिंग पर फोकस किया जा रहा है। इसके तहत उन्होंने आज शहर का हाल जानने के लिए अपनी शासकीय वाहन को छोड़कर साइकिल पर शहर का भ्रमण किया। 

जनता के बीच जाकर पुलिस अधीक्षक स्वयं लोगों से रूबरू हुए और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने बुधवारी बाजार से घंटाघर मार्ग एवं वीआईपी रोड के यातायात व्यवस्था पर भी संज्ञान लिया और  व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश यातायात डीएसपी शिवचरण परिहार  को मौके से ही दिए। शहर की कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर नागरिकों से बातचीत किया और बुधवारी बाजार में  जाकर बाजार व्यवस्था को भी  देखा और चौकी प्रभारी सीएसईबी को आवश्यक निर्देश दिए।

देखें वीडियो