DSP सस्पेंड: घर नहीं पहुंचे DSP तो पत्नी ने पुलिस से की शिकायत..... DSP होटल में महिला कांस्टेबल संग 'रंगरलियां' मनाते पकड़े गए.... फिर जो हुआ.... आशिक मिजाज DSP और महिला कांस्टेबल निलंबित.... विभाग में हड़कंप.....




कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 'आशिक मिजाज' DSP की हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़ाये DSP को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। छुट्टी लेकर घर के लिए निकले DSP रैंक के अफसर बीच में ही अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गये। जिसके बाद वो कानपुर के एक होटल में महिला कांस्टेबल के साथ पकड़ाये थे। मामले में शिकायत के बाद DGP की अनुशंसा पर डीएसपी रैंक के CO को सस्पेंड कर दिया गया है।
एसपी ने सीओ को एसपी कार्यालय में अटैच करने के बाद ASP को मामले की जांच का निर्देश दिया है। एसपी ने महिला कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। सीओ चिकित्सीय अवकाश लेकर छुट्टी पर चले गए हैं। उधर महिला आरक्षी भी तीन दिन का अवकाश लेकर चली गई है। उन्नाव में पदस्थ डीएसपी कृपाशंकर कनौजिया छुट्टी लेकर निकले थे, लेकिन घर जाने के बजाए सीओ एक महिला के साथ कानपुर के एक होटल पहुंच गए।
इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे। सीओ का नंबर बंद जाने पर परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले हैं। इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी। किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि सीओ कृपाशंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया था। इसके बाद उन्नाव पुलिस कानपुर के होटल पहुंची। पुलिसकर्मियों को कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही साथ मिले।