बेलदगी अलगा बांध में स्वीकृत नहर का अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव के साथ किया सर्वेक्षण




लखनपुर सितेश सिरदार:–विगत वर्ष क्षेत्र के किसानों ने विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव से नहर की मांग की इस संदेश को विक्रमादित्य सिंह देव(नान बाबा)ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव तक पहुचाया, टी एस सिंह देव ने किसानों के हित को प्रथमिकता देते हुए तत्काल नहर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की. दिनाक 15/01/2022 दिन शनिवार को कई किलोमीटर पैदल चल कर विक्रमादित्य सिंह देव ( नान बाबा) व एस. डी.ओ अशोक निरंजन ने नहर का सर्वे करवाया , ग्रामीण जनो ने बहुत ही हर्षउल्लास के साथ नान बाबा का स्वागत किया, व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जयसवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, मुजीब खान, चीकू, हफ़ीज़, सौरभ व सिचाई विभाग के उपयंत्री और अन्य कर्मचारी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।