CG रेप का आरोपी गिरफ्तार: नाबालिक लड़की को भगा लेजाकर रखा था जंगल में.... शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म.... फिर जो हुआ.... आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल......




गरियाबंद। नाबालिक लड़की को भगा लेजाकर जंगल में रखा था। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। आरोपी गणेश यादव को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया है। देवभोग पुलिस ने कार्यवाही की है।
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी लड़की घर से बिना बताए कही चली गयी है। जिसे आसपास व रिश्तेदारों में पता किया जी नहीं मिलने से गुम इंसान दर्ज करते हुए नाबालिक को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिक जानते हुये बहला फुसलाकर भगा ले जाने की कि अंदेशा पर थाना देवभोग में अपराध क्र0 264/2021 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण की नाबालिक पीड़िता को लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
मुखबीर के सूचना के आधार पर आज देवभोग बस स्टैंड में नाबालिक पीड़िता को आरोपी गणेश यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र 26 वर्ष साकिन धुपकोट थाना देवभोग जिला गरियाबंद के कब्जे से बरामद किया गया है। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर आरोपी गणेश यादव धुपकोट के जंगल में रखा था और पीडिता को शादी करूँगा पत्नि बनाकर रखूँगा। कहकर धरमगढ़ उडीसा जाकर धरमगढ़ से जगदलपुर लेजाकर आरोपी गणेश यादव ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
दिनांक 10.09.21 को सुबह जगदलपुर से रायपुर आये और रायपुर बस स्टैंड से बस बैठ कर आज दिनांक 12.09.2021 को देवभोग बस स्टैंड आये थे। जिसे मुखबीर कि सूचना के आधार पर देवभोग बस स्टैंड में देवभोग पुलिस द्वारा पीड़िता को आरोपी गणेश यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र 26 वर्ष साकिन धुपकोट के कब्जे से बरामद किया गया। कि आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुये भी पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबदरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि0 4 पॉक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को आज दिनांक 12/09/21 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।