CG VIDEO ब्रेकिंग: सोने के लिए गए कमरे में.... फन फैलाए बिस्तर के ऊपर बैठा था जहरीला नाग.... कोबरा ने तकरीबन 7 चूहे के बच्चों के साथ उसकी मां को भी खा लिया.... फिर किया ये.... देखें VIDEO......




कोरबा। बिस्तर पर सोने गए थे। देखा बिस्तर पर ऊपर सांप बैठा हैं। जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू किया। बारिश का मौसम जैसे जैसे आते जा रहा। वैसे वैसे जमीन में रेंगने वाली मौत भी निकलने लगे हैं। अक्सर देखा जा रहा की जमीन में रेंगने वाली मौत घरों के अन्दर प्रवेश कर कही छुप का बैठ जाता हैं। जाने अनजाने घर के लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते हैं।
अभी जरूरत हैं। लोगों को थोड़ा सजक रहें। ऐसा ही मामला बीती रात्रि देखने को मिला। रिसदी बस्ती में रह रहें एक परिवार जब सोने के लिए अपने कमरे में गए। तभी देखा की एक ज़हरीला नाग फन फैलाए ऊपर में बैठा हुआ था। जिसको देखते ही घर के लोग बाहर भाग खड़े हुए।
जिसके तुरंत बाद स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। कुछ देर मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में रखा गया। तब जाकर घर वालों ने राहत कि सांस ली। साथ ही सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा (नाग) प्रजाति का सांप बहुत ही जहरीला होता हैं। निश्चित ही वो शिकर के लिए घर के अन्दर प्रवेश किया था। नाग ने तकरीबन 7 चूहे के बच्चों के साथ उसकी मां को भी खा लिया था। कुछ ही देर में उगल दीया। अकसर ऐसा वो डर से अपने शिकार को उगल देते हैं। जिससे वो और फुर्तीला हो जाता हैं।
देखें वीडियो