CG बिग न्यूज़ :- राहुल से CM भूपेश और सिंहदेव की बैठक खत्म….तीन घंटे दिल्ली में चली मीटिंग के बाद पुनिया ने बोले -ढ़ाई-ढ़ाई साल पर कोई चर्चा ही नहीं, सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीतिक स्थिति पर हुई बात……

CG बिग न्यूज़ :- राहुल से CM भूपेश और सिंहदेव की बैठक खत्म….तीन घंटे दिल्ली में चली मीटिंग के बाद पुनिया ने बोले -ढ़ाई-ढ़ाई साल पर कोई चर्चा ही नहीं, सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीतिक स्थिति पर हुई बात……

 

 

रायपुर 24 अगस्त 2021। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बैठक खत्म हो गयी है। करीब 3 घंटे तक राहुल गांधी के बंगले में चली बैठक के बाद प्रभारी पीएल पुनिया ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

 

 

 

कांग्रेस सरकार में चल रहे ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर एक और बैठक के बाद फिर विराम लग गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ तीन घंटे तक राहुल गांधी के साथ बैठक की। इसके बाद पुनिया ने कहा कि प्रदेश में CM बदले जाने पर कोई बात नहीं हुई। आने वाले चुनाव में सभी संभाग की राजनीतिक स्थिति क्या रहेगी इस पर चर्चा हुई।

 

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया से बात की है। पीएल पुनिया ने ही राहुल गांधी से मुलाकात का समय तय किया है।

 

 

बैठक में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव के साथ पीएल पुनिया और केसी वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। हालांकि, कल दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, उन्हें किसी दूसरे के बैठक में शामिल होने की जानकारी नहीं है। दिल्ली में हो रही इस हाइप्रोफाइल बैठक में सुलह का क्या फॉर्मूला निकलता है। प्रदेश में ढाई-ढाई साल के CM के फॉर्मूले पर अंतिम फैसले की भी उम्मीद है। इस बैठक पर पूरे प्रदेश की निगाह है। बताया जा रहा है कि यह बैठक कांग्रेस की आंतरिक राजनीति की दिशा भी तय करेगी।

 

 

 

पिछले महीने विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायक बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। इन आरोपों से सिंहदेव इतने दुखी हुए थे कि उन्होंने आरोपों के संबंध में सरकार की ओर से सफाई आए बिना विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था।