CG VIDEO बिग ब्रेकिंग: मंत्री-विधायक विवाद मामले में बैठक खत्म.... करीब 100 मिनट हुई स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व सीएम की चर्चा.... चर्चा में भी नहीं निकला हल.... नाराज होकर निकले सिंहदेव.... कह दी ये बड़ी बात.... देखें VIDEO......

CG VIDEO बिग ब्रेकिंग: मंत्री-विधायक विवाद मामले में बैठक खत्म.... करीब 100 मिनट हुई स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव व सीएम की चर्चा.... चर्चा में भी नहीं निकला हल.... नाराज होकर निकले सिंहदेव.... कह दी ये बड़ी बात.... देखें VIDEO......


रायपुर। विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बुलावे पर दोबारा विधानसभा पहुंचे और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बृहस्पत सिंह विवाद पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव संतुष्ट नहीं है। सिंहदेव ने बैठक के बाद कहा कि सीएम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से उनकी चर्चा हुई है। विवाद के निपटारे पर सिर्फ इतना ही कहा कि यह भविष्य के गर्भ में है और वे अपने स्टैण्ड पर कायम हैं। 

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ करीब 100 मिनट की लंबी चर्चा के बाद भी स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। करीब 1.45 घंटे चली बैठक के बाद सिंहदेव जब सीएम के चैंबर से बाहर निकले। तो उनके चेहरे के हावभाव उनकी नाराजगी को बताने के लिए काफी थे। बैठक से बाद चैंबर से निकले ही मीडिया ने उनसे पहला सवाल पूछा कि क्या चर्चा हुई है। जवाब में चलते-चलते सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि वो तो मुख्यमंत्री जी बतायेंगे।

 

 


स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि क्या अब ये माना जाये कि विवाद सुलझ गया है। जवाब में सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि ये तो भविष्य के गर्भ में है। सिंहदेव से जब ये पूछा गया कि क्या अब कल सदन में हिस्सा लेंगे तो जवाब में सिंहदेव ने कहा कि मैंने अपनी बातें कह दी है। मैं अपनी बातों पर अभी भी कायम हूं।

 

 

संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मंत्री सिंहदेव को गलतफहमी हुई है। सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सिंहदेव नाराज नहीं है। कुछ इसी तरह का दावा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी किया। इससे पहले मंत्री चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बृहस्पत सिंह के एफआईआर में इसका न ही कोई जिक्र है और न ही पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत की है। सीएम के सामने किसी ने भी उनकी शिकायत नहीं की है। 

 


देखें वीडियो