पुरुष के अंदर निकले महिला के अंग: हर्निया का इलाज करवाने गया था शख्स.... जांच में निकला महिला का प्राइवेट पार्ट.... डॉक्टर भी हैरान.....




...
डेस्क। एक दुर्लभ मामला हाल में सामने आया है। जिसके बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं। एक 67 साल का पुरुष हर्निया का ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल गया था लेकिन डॉक्टरों ने जब उसे चेक किया तो पता चला कि उसके अंदर वजाइना विकसित हो गई है। 67 साल के ये शख्स यूरोप के कोसोवो के रहने वाले हैं। उनके पैर पर आंशिक तौर पर वजाइना बन गई थी। पहले उन्हें इस पैर पर बनीं गांठ के बारे में बताया गया था कि ये हर्निया है। इस दिक्कत के बारे में उन्हें सबसे पहले करीब एक दशक पहले पता चला था।
हाल में जब वह ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंचे तो सर्जन ये देखकर चौंक गए कि उनके अंदर, यूटेरस, कर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय मौजूद है। कुल मिलाकर 67 साल के इस पुरुष के अंदर डॉक्टरों को महिला जननांगों का पता चला। इसके अलावा, एक गायब टेस्टिकल की भी जानकारी मिली। इस शख्स की रहस्यमयी गांठ उसके खांसने या खड़े होने पर ही दिखाई देती थी, लेकिन जब वह लेटा होता था तब बिल्कुल भी ये गांठ नहीं दिखती थी। इस शख्स को जो दिक्कत सामने आई है, उसे Persistent Mullerian duct syndrome कहते हैं।
यह एक बहुत ही असमान्य स्थिति है। जिसमें किसी पुरुष के अंदर महिलाओं के यौन अंग विकसित हो जाते हैं। यह स्थिति केवल अब तक मेडिकल इतिहास में 200 लोगों के साथ सामने आई है। वहीं यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसल ने बताया कि इस सिंड्रोम की पहचान की बात की जाए तो इसमें undescended testes या soft inguinal hernias इस सिंड्रोम की प्रमुख पहचान हैं। ये तब होता है जब मुलेरियन डक्ट टूटता नहीं है, जो आमतौर पर पुरुष के शारीरिक विकास में होता है। इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिस्थिना की ओर से रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।