लॉकडाउन ब्रेकिंग: 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.... फिर बजी खतरे की घंटी.... 24 घंटे में 14 हजार केस.... स्कूल-कॉलेज अभी भी रहेंगे बंद.... जानें क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद.....

लॉकडाउन ब्रेकिंग: 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.... फिर बजी खतरे की घंटी.... 24 घंटे में 14 हजार केस.... स्कूल-कॉलेज अभी भी रहेंगे बंद.... जानें क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद.....

तमिलनाडु। लॉकडाउन को और कुछ ढील के साथ 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। ढील के तहत होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें, नाश्ते की दुकानें 50 फीसदी ग्राहकों के साथ रात 9 बजे तक चल सकती हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे। इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। पुडुचेरी के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा। जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात 8 बजे तक अनुमति दी गई थी, उन्हें रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी। 

 

लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

 

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित रोजगार के संबंध में लिखित परीक्षा की अनुमति


सभी स्टोर रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं


रेस्तरां, चाय की दुकानें, बेकरी 50 फीसदी ग्राहकों के साथ रात 9 बजे तक संचालित हो सकते हैं


पुडुचेरी के लिए बस सेवा शुरू कर सकते हैं


पुडुचेरी के अलावा किसी भी पड़ोसी राज्य के लिए बस सेवा की अनुमति नहीं


स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों को रोक जारी रहेगी


शादियों में केवल 50 लोग और शोक समारोह में 20 लोगों को अनुमति दी जाती है।

 

केरल में बढ़ रहे केस

 

केरल में पिछले 24 घंटे में 14087 केस मिले हैं। इस दौरान 11,867 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 108 लोगों की मौत हुई। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.7% हो गया है। जबकि पिछले तीन दिन का औसत पॉजिटिविटी रेट 10.5% है। राज्य में कोरोना के 1,15,226 एक्टिव केस हैं। जबकि 14,489 लोगों की मौत महामारी से हुई है।

 

तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति

 

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3921 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल मामले 25.10 लाख पहुंच गए। वहीं 69 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 33322 हो गया है। दिन में 3411 संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 24,46,552 पहुंच गई है। 

 

अंतरराज्यीय परिवहन (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक है। पुडुचेरी के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा। जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, अब उन्हें रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी। होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें, नाश्ते की दुकानें 50 फीसदी ग्राहकों की क्षमता के साथ रात 9 बजे तक खुल सकती हैं। वहीं स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे।