CG निमंत्रण की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायकों को: देश भर में आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का निमंत्रण लेकर जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... अधिकारी भी होंगे साथ.... देखें लिस्ट किन्हें कहां की मिली जिम्मेदारी.....




रायपुर। 28 अक्टूबर से 01 नवंबर 2021 तक रायपुर में द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण देने के लिए छ.ग. के विधायकों एवं प्रमुख अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल भेजा जाएगा। जिसके लिए सूची छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
राज्य शासन ने विधायकों के साथ भेजे जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में अधिकारियों को नामांकित किया है। इन नामांकित नोडल अधिकारियों में यदि कोई अधिकारी को परिवर्तित करना हो तो संबंधित जिला कलेक्टर को इसके लिए अधिकृत किया जाता है। तत्संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर विभाग को सूचित किया जावेगा। दिनांक 11/10/2021 तक आमंत्रितों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु अनुरोध किया जाना है। आमंत्रण पत्र संस्कृति विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जावेगा। विधायकगण से समन्वय कर शीघ्र ही आमंत्रित करने की कार्यवाही संपादित करें।
देखें लिस्ट



