VIDEO: CM की लड़ाई दिल्ली पहुंची.... राहुल के कार्यक्रम में सिंहदेव के समर्थन में नारेबाजी.... दिल्ली में लगे नारे, 'छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है'.... गूंज छत्तीसगढ़ तक.... फिर हुआ ये.... देखें VIDEO......




नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मुद्दों को लेकर ‘संसद घेराव’ का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के संसद घेराव में पहुंचे छत्तीसगढ़़ के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारेबाजी की। कार्यकर्ता बड़ी देर तक सिंहदेव के लिए जिंदाबाद और 'छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है', जैसे नारे लगाते रहे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंदरूनी सियासत दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गई है।
युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन के लिए तीन अलग-अलग समूह में करीब 2 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। इसमें छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी के साथ करीब 1100 लोग थे। निखिल द्विवेदी और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली पहुंचे थे। प्रदर्शन शुरू हुआ तो छत्तीसगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ताओं के एक समूह ने टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।
यह नारेबाजी देर तक चलती रही। बाद में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं का यह समूह कल दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगा। इस नारेबाजी की गूंज से राजधानी रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों के कान खड़े हो गए हैं। संसद की तरफ बढ़ रहे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के निकट रोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी सभा वही शुरू कर दी। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी भी शामिल हुए।
देखे विडियो